5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के नेतृत्व में मानगो नगर निगम क्षेत्र में कई जगह पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा होम कंपोस्टिंग के ऊपर एक ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया साथ ही 1 साल के अंदर 10000 घरों में होम कंपोस्टिंग करवाने का संकल्प लिया गया।
5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस पर कपाली नगर परिषद् के माननीय उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा अन्य के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत लातेहार के निर्देशानुसार कार्यालय कर्मियों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 के अवसर पर कार्यालय परिसर में फलदार वृक्ष लगाये गये।
5 जून 2021, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मझिआंव नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
बासुकिनाथ नगर पंचायत में 5 जून 2021, विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा में विभिन्न जगहों में वृक्षारोपण किया गया।
5 जून 2021, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 5 जून 2021, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर अध्यक्ष महोदय, कार्यकारी अधिकारी, नगर प्रबंधक, सीएमएम आदि द्वारा मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।