मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत दिनांक 07.07.2022 को रांची नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के द्वारा क्षेत्र के 15 अकुशल श्रमिकों को शिविर के माध्यम से निबंधन करते हुए जॉब कार्ड निर्गत किया गया।
दिनांक 06.07.2022 को सहायक निदेशक श्री शैलेश प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में MoHUA के PMU सदस्य श्री सुनील पारीक को PMAY(U) योजना के वर्तमान स्थितियों एवं कार्य प्रगति से अवगत कराया गया।
दिनांक 04.07.2022 को धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुक को सम्मानित करते माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन।
दिनांक 04.07.2022 को MoHUA के PMU सदस्य श्री सुनील पारीक, BMTPC के श्री पंकज गुप्ता एवं राज्य स्तरीय PMAY(U) टीम के सदस्यों ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट, रांची के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।
राज्यभर के विभिन्न नगर निकायों के अधिकारियों ने PMAY(U) के 7वीं वर्षगाँठ लाभुकों के साथ केक काटकर मनाया। साथ ही विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
PMAY(U) के 7वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दिनांक 25.06.2022 को बनहौरा किफ़ायती आवास परियोजना के लाभुकों ने अपने आवासीय परिसर में रंगोली बनाया। साथ हीं लाभुकों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।
PMAY (U) के घटक-III के लाभार्थियों के साथ आयोजित किये जा रहे ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम की कड़ी में दिनांक 24.06.2022 को बोनाकाली किफ़ायती आवास परियोजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया।
PMAY (U) के घटक- III के लाभार्थियों के साथ आयोजित किये जा रहे ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम की कड़ी में दिनांक 23.06.2022 को तिलैया किफ़ायती आवास परियोजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया।